राष्ट्र निर्माण शाला logo
राष्ट्र निर्माण शाला शिक्षकों का गुरुकुल — पूरी तैयारी, एक जगह

हमारे बारे में

शिक्षकों का गुरुकुल — पूरी तैयारी, एक जगह

एक शिक्षक का भविष्य पूरे देश का भविष्य है।

हम कौन हैं?

राष्ट्र निर्माण शाला — शिक्षकों का गुरुकुल — भारत के हिंदी माध्यम के शिक्षक-अभ्यर्थियों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र शैक्षणिक तैयारी सेवा (Independent Educational Preparation Service) है। हमारा विश्वास है — एक शिक्षक का भविष्य पूरे देश का भविष्य है। हम UPTET, SUPER TET एवं NIOS से जुड़े पाठ्यक्रम चलाते हैं — पूरी तैयारी, एक जगह।

हमारी पहचान — हमारा चेहरा नहीं, हमारा content है। YouTube पर निःशुल्क व्याख्यान देखिए, Telegram पर शेष सामग्री लीजिए — गुणवत्ता खुद बोलती है।

हमने ये तैयारी क्यों बनाई?

🎯 SUPER TET की तैयारी क्यों?

UPTET सिर्फ़ पात्रता का प्रमाण है — नियुक्ति SUPER TET से मिलती है। 7 वर्षों के अंतराल के बाद लाखों अभ्यर्थी UPTET तो दे रहे हैं, पर आगे की दिशा किसी ने नहीं दिखाई। हमने SUPER TET के तीनों उपलब्ध प्रश्न-पत्रों (2018, 2019 एवं समकक्ष UP JASE 2021) का एक-एक प्रश्न पढ़कर — topic-दर-topic — यह तय किया कि असली अंक कहाँ से आते हैं, और उसी पर पूरी तैयारी रची।

📜 NIOS Bridge Course की तैयारी क्यों?

सर्वोच्च न्यायालय के 8 अप्रैल 2024 के आदेश के बाद लाखों B.Ed धारक प्राथमिक शिक्षक परेशान हैं — NIOS को ₹25,000 दे चुके हैं, पर तैयारी हेतु कोई structured मार्गदर्शन नहीं। D.El.Ed या CTET की generic coaching, NIOS Bridge Course की विशिष्ट आवश्यकताओं — 12 Assignments का प्रारूप, 40 Lesson Plans, Portfolio, Reflective Journal — को कहीं ठीक से cover नहीं करती। हमने NIOS के Programme Guide को line-by-line पढ़कर हर task, हर मूल्यांकन, हर component cover किया — working teachers हेतु 10-20 मिनट के मोबाइल-first व्याख्यान।

चार समस्याएँ — चार समाधान

कोई भी coaching चुनिए — online या offline — ये चार समस्याएँ लगभग हर जगह मिलेंगी। हमने पूरी तैयारी इन्हीं चारों के इलाज पर रची है।

⏱ लंबे Lectures, दोगुना-तिगुना समय

लगभग हर coaching 1–1.5 घंटे के Video Lectures देती है — देखने में डेढ़ घंटा, उनसे Notes बनाने में उसका दो-तीन गुना समय। हमारे Videos सिर्फ़ 10–20 मिनट के हैं — केवल उन Technical Terms और Concepts पर, जो बिना समझाए समझ नहीं आते। जो पढ़कर खुद समझ आ जाता है, वह Video में नहीं — Notes में है। आपका समय पढ़ाई में लगे, देखने में नहीं।

📄 "Notes" के नाम पर Slides

Video की Slides को "PDF Notes" और Formula-Sheets को "Short-Tricks PDF" कहकर बेचा जाता है। हम देते हैं Topper's Notebook (टॉपर की कॉपी) — NCERT समेत कई प्रामाणिक स्रोतों और PYQs के आधार पर बनी Interactive Notes। हर Topic में: Concept की समझ (कहानी से), स्मरण-सूत्र (mnemonics), PYQ अभ्यास — और जाल-गैलरी: वे सारे जाल, जो परीक्षा उस Topic से जुड़े पूछती आई है।

🔁 तेज़ Revision का कोई साधन नहीं

हाथ से बने Notes के अलावा तेज़ Revision का साधन शायद ही कोई coaching देती है। हमारे Interactive Mind Maps — Notes पर ही बने हैं — हर ज़रूरी Concept, Term, Vocab और जाल एक नज़र में दोहरा देते हैं। ऊपर से Infographics, जो especially परीक्षा के जालों के लिए designed हैं — जाल पढ़ाना तो दूर, शायद ही कोई इनका नाम भी लेता है।

❓ पढ़ लिया — पर तैयार हुआ या नहीं, कौन बताए?

Topic पढ़ने के बाद उसे जाँचने का कोई साधन नहीं मिलता — कमियों का पता सीधे परीक्षा में चलता है, जब कुछ नहीं हो सकता। हमारे यहाँ हर Topic का अपना Quiz है — PYQs और उन्हीं जालों पर आधारित, जो Notes सिखाती है। Mobile पर तुरंत Score, हर प्रश्न के समाधान सहित — कौन-सा Topic पक्का है और कौन-सा दोबारा पढ़ना है, यह परीक्षा से पहले ही पता चल जाता है।

💡 कहने से नहीं, देखने से भरोसा होता है — हर Free Topic का पूरा Set — Video · Notes · Mind Map · Infographic · Quiz — FREE तैयारी page पर खुद परखिए।

असम्बद्धता की स्पष्ट घोषणा

हम UPESSC, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, NIOS, NCTE, शिक्षा मंत्रालय अथवा किसी सरकारी संस्था से सम्बद्ध (Affiliated) नहीं हैं — पूर्णतः स्वतंत्र तैयारी सेवा हैं। विस्तार से पढ़ें: अस्वीकरण

संपर्क (Contact)

🏢व्यवसाय (Business): राष्ट्र निर्माण शाला — स्वामी (Proprietor): दीपिका पाल (Deepika Pal)

📍स्थान (Location): उत्तर प्रदेश, भारत

WhatsApp: 7500210947 (सुबह 9 बजे — रात 10 बजे)

📧Email: contact@rashtranirmanshala.com

YouTube चैनल — निःशुल्क व्याख्यान

Telegram — आधिकारिक channel — घोषणाएँ एवं free सामग्री

Facebook page

Instagram page

💡 पहले हमारी free सामग्री परखिए — FREE तैयारी page — quality अच्छी लगे, तभी paid course के बारे में सोचिए।